Spread the love

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय यूजी प्रथम वर्ष और आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम में पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष (यूजी) एवं चार वर्षीय आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सीयूईटी-यूजी स्कोर और एनसीईईटी स्कोर के आधार पर विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 30 जुलाई 2025 रात 11:55 बजे तक कर दी गई है।पूर्व में यह तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई थी,जिसे छात्रों के हित और प्राचार्यों की अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के उपरांत किसी भी दशा में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।छात्र विश्वविद्यालय परिसर में पंजीकरण हेतु https://hnbgucuet.samarth.edu.in और चार वर्षीय आ.टी.आ.ई.पी पाठ्यक्रम हेतु https://hnbgucuet.samarth.edu.in/ncet लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।संबद्ध महाविद्यालयों में पंजीकरण के लिए https://hnbgucuet.samarth.edu.in/college लिंक उपलब्ध है।नोट: समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने से पूर्व छात्र संबंधित महाविद्यालयों/संस्थानों की पात्रता और आवश्यकताओं की जानकारी अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp