श्रीनगर बेस अस्पताल में कार्डियो ओपीडी की शुरुआत पहले दिन 20 से अधिक मरीजों ने लिया परामर्श
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बेस अस्पताल में शनिवार को लगी एक दिवसीय कार्डियो ओपीडी में पहले दिन 20 से अधिक मरीज हार्ट संबंधी परामर्श एवं इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी में पहुंचे दून अस्तताल के वरिष्ठ कोर्डियोलॉजिस्ट डॉ.अमर उपाध्याय ने मरीजों का चेकअप करते हुए दवा देते हुए आगे का परामर्श दिया। मरीजों ने डॉक्टर द्वारा ओपीडी शुरु करने पर आभार प्रकट किया। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की पहल पर गढ़वाल भर के हार्ट संबंधी परेशानियों के मरीज की सुविधा के लिए बेस अस्पताल में कोर्डियो ओपीडी की शुरुआत की जा रही है। ताकि छोटी-छोटी परेशानियों के लिए मरीजों को अन्यंत्र नहीं जाना पड़े। दून अस्पताल के काडियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अमर उपाध्याय ने पूर्व में भी श्रीनगर बेस अस्पताल में कोर्डियो ओपीडी की शुरुआत की थी।जिससे गढ़वाल भर के मरीजों को काफी सुविधा मिली थी।शनिवार को लगी एक दिवसीय ओपीडी में रूद्रप्रयाग,पौड़ी,जोशीमठ और श्रीनगर आदि स्थानों से हार्ट संबंधी परेशानियों के मरीज पहुंचे। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अमर उपाध्याय ने मौके पर इको वाले मरीजों का इको भी किया। जबकि दो भर्ती मरीजों को भी देखा गया। डॉ.अमर उपाध्याय ने कहा कि बेस अस्पताल में कैथ लैब भी बनकर तैयार है,जल्द लैब में भी हार्ट संबंधी मरीजों का इलाज शुरु किया जायेगा। कार्डियो ओपीडी में मेडिसिन विभाग के डॉ.गीतांशु,डॉ.विनोद तिवारी,डॉ.दीपक,सिस्टर अर्मिता ने सहयोग दिया। चिकित्सा शिक्षा निदेशक एंव प्राचार्य मेडिकल कालेज श्रीनगर डॉ.आशुतोष सयाना ने बताया कि कार्डियो ओपीडी को एक माह में दो दिन करने की योजना है। जिसमें अन्य कार्डियोलॉजिस्ट भी ओपीडी हेतु बुलाने का प्रयास है। इसके साथ ही कैथ लैब के संचालन को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है,तमाम औपचारिकताएं पूरी कर कैथ लैब में भी मरीजों का इलाज शुरु हो इसके लिए कार्य होगा। ताकि ताकि गढवाल भर के लोगो को हार्ट संबंधी रोगों के इलाज के लिए बेवजह अन्यत्र जाने के लिए विवश ना होना पड़े।
एनएबीएच टीम ने किया निरीक्षण बेस चिकित्सालय को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर (एनएबीएच) से मान्यता दिलाने के लिए चिकित्सा निदेशक डॉ.आशुतोष सयाना द्वारा एनएबीएच की टीम द्वारा निरीक्षण कराया गया। जिसमें टीम के सदस्यों ने शनिवार को इमरजेंसी से लेकर तमाम वार्डो एवं ओपीडी का निरीक्षण किया।जिसमें टीम के सदस्यों ने मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल व सुऱक्षा सहित क्वालिटी कंट्रोल,मैनेजमेंट एंड लाइन ऑफ मेडिकेशन,इंफेक्शन कंट्रोल,फैसिलिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड फायर सेफ्टी समेत विभिन्न मानकों पर गहना से जांच की।जबकि चिकित्सालय प्रशासन को कई बिंदुओं पर कार्य करने का सुझाव दिया। एनएबीएच टीम द्वारा दिये सुझावों पर कार्यो होने पर एनएबीएच की मान्यता मिलने से अस्पताल को फायदा मिलेगा। इससे पूर्व भी कायाकल्प की टीम द्वारा निरीक्षण कर विभिन्न सुझाव अस्पताल प्रशासन को दिये जा चुके है।
Spread the love