Spread the love

पौड़ी पुलिस गंगा घाटों पर रख रही विशेष नजर

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा मानसून ओर बरसाती सीजन के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत पुलिस कप्तान ने मौसम विभाग द्वारा जारी की जा रही है अलर्ट को देखते हुए भी हर थाने में आवश्यक आपदा उपकरणों की तैयारी के साथ पुलिस टीम को स्टैंडबाय पर रहने के निर्देश भी दिए गए है वही आजकल पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण से गंगा नदी उफान पर है जिसको देखते हुए पुलिस कप्तान ने थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा घाटों ओर तटों पर आम जन की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष ऐतिहयात बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को निर्देशित किया है जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा गंगा तटों पर देखरेख के लिए विशेष टीमों का गठन किया है जिनके द्वारा गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर पर नजर रखी जा रही है तथा पुलिस टीम लगातार गंगा घाटों पर यात्रियों और पर्यटकों को प्रतिबंधित घाटों ओर तटों पर जाने से रोक रही है और आगाह करते हुए हटा रही है थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने बताया है की सुरक्षा की दृष्टि से वानप्रस्थ,गीता भवन गेट न.3 घाट को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है,साथ ही गठित टीमों के द्वारा लाउडहेलर की मदद से लगातार गंगा तटों पर यात्रियों और पर्यटकों को अपील करके हटाया जा रहा है साथ ही पुलिस द्वारा घाटों ओर तटों पर सुरक्षा फ्लेक्सी लगाकर भी यात्रियों को ऐसे स्थानों पर न जाने की सलाह दी जा रही है वहीं थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला ने आम वासींदों के साथ ही यात्रियों ओर पर्यटकों को बरसात को देखते हुए अनावश्यक रूप से गंगा तटों पर न जाने की अपील की है,विशेष पुलिस टीम में हेड का.रितेश कुमार, सुवर्धन,महिपाल सिंह,राजीव कवि,राजबीर सिंह और गोताखोर भावानंद,तथा पीआरडी जवान रवि बडोनी,विमल आदि शामिल हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp