Spread the love

पौड़ी में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने संभाला कार्यभार

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट के रुड़की स्थानांतरण के बाद 2022 बैच की आईएएस दीक्षिता जोशी ने शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी का कार्यभार संभाल लिया।उपजिलाधिकारी कार्यालय में इस अवसर में दीपक रामचंद्र शेट के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया,जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।विदाई समारोह में दीपक रामचंद्र सेट ने कहा कि पौड़ी में कार्य करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। यहां के लोगों का सहयोग और सादगी हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों,कर्मचारियों और आमजन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वहां उपस्थित अधिकारी,कर्मचारी,व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।नव नियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने टीमवर्क के साथ विकास कार्यों को गति देने और जनहित को सर्वोपरि रखने की बात कही।इस अवसर पर नायब तहसीलदार उपेन्द्र सिंह राणा,कानूनगो सुदामा सिंह रावत,प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल,पेशकार राकेश कोली,राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप,संजय नेगी सहित बिजेंद्र नेगी,अमित व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp