Spread the love

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जुटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पीड़ितों को पहुँचा रहे राहत

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। सैंजी,रेदुल,कलगड़ी सहित कई गांवों में संघ के स्वयंसेवक न केवल राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं,बल्कि वहां प्रवास कर स्थानीय लोगों का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं।संघ के कार्यकर्ताओं की यह विशेषता रही है कि किसी भी आपदा की स्थिति में वे सबसे पहले मैदान में उतरते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी परंपरा को निभाते हुए प्रभावित गांवों में पहुंचकर जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की है। उनके द्वारा पीड़ितों को खाद्य सामग्री,दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया।इस सेवा कार्य में जिला प्रचारक नरेश,सह नगर कार्यवाह राकेश चमोली,विकास चौहान,समित,हिमांशु सहित अन्य कई स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे इन सेवा कार्यों से प्रभावित ग्रामीणों को न केवल राहत मिली है,बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp