स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी नैथानी के जन्मदिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कोना कार्यक्रम के तहत छात्राओं को ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट की गई
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज पी.एम.श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर,जिला पौडी गढ़वाल में धाद संस्था के द्वारा कोना कक्षा को स्थापित किया गया। तथा विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा डाॅ.ऋतु नैथानी चौहान द्वारा शिक्षा की सामाजिक सहकार की पहल के अन्तर्गत अपने पिता डाॅ.बी.पी.नैथानी के जन्मदिवस के अवसर पर कोना कक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें भेंट की गयी।प्राधानाचार्या सुमनलता पंवार द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ.बी.पी.नैथानी तथा विशिष्ट अतिथि मंजू नैथानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर धाद संस्था की सक्रिय सदस्य शैलेष मटियानी पुरूस्कार से सम्मानित सेवानिवृत प्राधानाचार्या किरन खण्डूरी द्वारा समस्त विद्यालय परिवार को धाद संस्थाके कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर डाॅ.बी.पी.नैथानी द्वारा छात्राओं को स्वच्छता अभियान की पुस्तकें पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। धाद संस्था द्वारा हरेला अभियान के अन्तर्गत विद्यालय परिवार को फलदार पेड भेंट किये गये। कार्यक्रम में वर्ष 2025 में हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि मंजू नैथानी द्वारा छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी।प्राधानाचार्या सुमनलता पंवार द्वारा डाॅ.बी.पी.नैथानी के स्वच्छता अभियान की सराहना की गयी तथा विद्यालय की पूर्व छात्रा डाॅ.ऋतु नैथानी चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया गया कि उनके द्वारा विद्यालय के पुस्तकालय को कोनाकक्षा कार्यक्रम के तहत अमूल्य ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें मेंट स्वरूप प्रदान की गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन गैरोला द्वारा किया गया,इस अवसर पर कार्यक्रम में समस्त शिक्षिकाएं उपरिमित रही।
Spread the love