Spread the love

स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की टीम ने सैंजी गांव में आपदा पीड़ितों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की टीम द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्र ब्लॉक पाबौ के ग्राम सैंजी में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.पंकज सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संबंधित क्षेत्र में आपदा के बाद लगातार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज ग्राम सैंजी में सर्दी,जुखाम,बुखार,डायबिटीज,व बीपी आदि के 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई।इस दौरान ग्रामीणों के साथ ही फार्मासिस्ट रविन्द्र रावत,सीएचओ नेहा,एएनएम आशा,और कुसुम रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp