अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रुद्रप्रयाग में विधिक जागरूकता शिविर और वाहन रहित दिवस का आयोजन
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण थीम के तहत अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर एवं विशेष अभियान वाहन रहित दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारी गण,अधिवक्ता गण एवं कर्मचारी गण द्वारा अपनी निजी आवास से न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग तक पैदल यात्रा की गई तत्पश्चात जिला न्यायालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें बार एसोसिएशन के कई सम्मानित अधिवक्ताओं द्वारा युवा दिवस के उपलक्ष में अपने विचार व्यक्त किए गए तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार द्वारा कई रोचक तथ्यों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए गए।अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन प्रदीप जगवाण द्वारा भी अपने युवा काल के अनुभव के आधार पर अपने विचार व्यक्त किया गए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए गए। उक्त कार्यक्रम के पश्चात जनपद न्यायालय परिसर से अपने-अपने आवास तक सभी न्यायिक अधिकारी गण,अधिवक्ता गण,कर्मचारी गण द्वारा पैदल मार्ग से ही पैदल यात्रा संपन्न की गई।उक्त कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार,सिविल जज सीनियर डिवीजन/ प्रभारी सचिव सुमन,न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार,अध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रदीप जगवान,सचिव बार एसोसिएशन महावीर बुटोला,चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल गंभीर सिंह रावत,रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री,वरिष्ठ अधिवक्ता गण गजपाल सिंह रावत,कुंवर सिंह रावत,बीरबल सिंह भंडारी,करण पाल सिंह रौथाण,समस्त अधिवक्ता गण,कर्मचारी गण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
Spread the love