Spread the love

श्रीनगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।मंडल कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं,बहनों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने बंटवारे के काले अध्याय और उससे उपजी विस्थापन की पीड़ा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर हुआ विभाजन न केवल लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाला दर्दनाक अध्याय था,बल्कि इसने सामाजिक ताने-बाने को भी गहरा आघात पहुंचाया।बीजेपी मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने अपने संबोधन में विभीषिका के घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें इतिहास की गलतियों से सीख लेकर भविष्य में ऐसी त्रासदी को रोकने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। उन्होंने सभी से आवाहन किया कि देश और संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी सोच,आचरण और कार्यशैली को मजबूती से तैयार करें। उन्होंने यह भी कहा कि आज की तकनीक और आधुनिक साधनों का प्रयोग करते हुए अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना मन,मस्तिष्क और शरीर समर्पित करना होगा।संगोष्ठी में कई वक्ताओं ने विभाजन के दौरान आम लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों और उनके साहस की कहानियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि पीढ़ियों तक इन अनुभवों को याद रखना और उनसे सीखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।बैठक में मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,मेयर प्रत्याशी रह चुकी आशा उपाध्याय,पार्षद अंजना डोभाल,प्रमिला भंडारी,नगमा तौफीक,ललिता नेगी,दिनेश पटवाल,गणेश भट्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp