श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस का सूपड़ा साफ
प्रदीप कुमार
श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिर्सू,पाबौ और थलीसैंण-इन तीनों ब्लॉकों में जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया। इस जीत के साथ भाजपा ने सभी प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया,जबकि कांग्रेस पार्टी एक भी ब्लॉक में अपना प्रत्याशी नहीं जिता सकी।स्थानीय राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह नतीजे स्पष्ट रूप से जनता के भाजपा के प्रति भरोसे और समर्थन को दर्शाते हैं।चुनाव परिणामों ने कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरियों और जनता से बढ़ती दूरी को भी उजागर कर दिया है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय मिली,जिसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक क्षण के रूप में मनाया।भाजपा नेताओं का मानना है कि यह जीत सरकार की विकासपरक नीतियों,संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने खिर्सू ब्लॉक से प्रमुख चुने गए अनिल भंडारी सहित पाबौ और थलीसैंण के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय जनता के विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है।पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मिठाई बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया।वहीं,कई गांवों में भाजपा समर्थकों ने विजय जुलूस भी निकाले। इस नतीजे को आगामी 2027 विधानसभा चुनावों का ट्रेलर माना जा रहा है।
Spread the love