Spread the love

मुनकटिया में पहाड़ी से मलबा गिरने से बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त सभी घायलों को दिया जा रहा समुचित उपचार

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 1 सितम्बर,2025 को प्रातः लगभग 7:34 बजे मुनकटिया क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 के ऊपर अचानक मलबा गिरने से वाहन में सवार 11 लोग प्रभावित हुए। इस हादसे में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है,जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सोनप्रयाग लाया गया है।सोनप्रयाग से 2 गंभीर घायलों को उच्चतर केंद्र रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग एवं आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। फाटा,सोनप्रयाग एवं गुप्तकाशी से कुल 4 एंबुलेंस 108 एवं अन्य मौके पर सक्रिय की गईं। सभी घायलों का उपचार एमआरपी सोनप्रयाग में डॉ.प्रियंका,डॉ.गौरव एवं डॉ.जयदीप अपनी टीम के साथ कर रहे हैं। गंभीर घायलों एवं मृतकों को आवश्यक कार्यवाही उपरांत जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। घायल व्यक्तियों का विवरण। मोहित चौहान पुत्र उपेन्द्र चौहान,नवीन सिंह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत,उम्र 35 वर्ष,पता-बड़कोट,उत्तरकाशी,गंभीर घायल,प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह,उम्र 25 वर्ष,पता-बड़कोट,उत्तरकाशी गंभीर घायल,ममता पुत्री चेन सिंह,उम्र 35 वर्ष,पता-बड़कोट,उत्तरकाशी गंभीर घायल,राजेश्वरी पत्नी नवीन,उम्र 35 वर्ष,पता-उत्तरकाशी।पंकज पुत्र हुकम सिंह,उम्र 24 वर्ष,पता-कोकमल्ला,नंदानगर,चमोली,वाहन चालक,मृतक व्यक्तियों का विवरण।रीता पत्नी उदय सिंह,उम्र 30 वर्ष,पता-बड़कोट,उत्तरकाशी
चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह,उम्र 68 वर्ष,पता-बड़कोट,उत्तरकाशी।प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सभी घायलों को समुचित एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp