Spread the love

आपदा से धनकुराली गांव में भारी नुकसान लोगों ने शासन प्रशासन से की कार्रवाई की मांग।

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखण्ड जखोली की सूदूरवर्ती ग्राम पंचायत धनकुराली में लगातार भारी बारिश से ग्रामीणों की गौशालाएं,आवासीय भवन,खेती एवं खड़ी फसलों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गांव में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आंकलन कर नियमानुसार सहायता प्रदान करने की मांग की है। ग्राम पंचायत धनकुराली के प्रधान सेवानिवृत्त सुबेदार नरेन्द्र सिंह राणा ने तहसीलदार जखोली एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में विगत शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत धनकुराली में शुरवीर सिंह राणा के गौशाला के आगे बादल फटने से गौशाला खतेरे की जद में आ गयी है,वहीं दलेब सिंह राणा के मकान का रास्ता एवं खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि गांव के ही अजय सिंह,अजीत सिंह के घर का आंगन का पुष्ता टूटने से गोविन्द सिंह की गौशाला एवं रास्ते क्षतिभूस्त हो गयी है,और कर्ण सिंह,आनन्द सिंह,जसपाल सिंह का मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रताप सिंह के मकान का आंगन टूटने से मकान को खतरा हो गया है।वहीं प्रकाश सिंह राणा के गौशाला के ऊपर पेड़ गिरने से गौशाला को भारी नुकसान हुआ है। प्रधान नरेन्द्र सिंह राणा ने कहा है कि गांव के ही अन्य स्थानों पर लगभग 50 खेत आपदा से ध्वस्त,रास्ते बंद ओर जगह-जगह सड़क मार्ग बंद होने से आवाजाही में ग्रामीणों को भारी किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से क्षेत्र में सड़क मार्ग खोलने व काश्तकारों के भारी नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp