Spread the love

श्रीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस-राजद का पुतला दहन किया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के संबंध में बिहार दरभंगा की एक जनसभा में राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और अनर्गल बयानबाज़ी के विरोध में मंगलवार को श्रीनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला बाज़ार में जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राजद के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए कड़ी आपत्ति जताई।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि इस प्रकार की सोच महिलाओं के प्रति घृणित मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी स्वयं तो इसे क्षमा कर सकते हैं,लेकिन पूरा देश और बिहार की जनता इस अपमान को कभी नहीं भूल सकती।उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस और राजद अपनी इसी हरकतों के चलते रसातल की ओर जा रही हैं।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,दिनेश उनियाल,प्रमिला भंडारी,रेनू सुंद्रियाल,आशीष उनियाल, संजय वाल्मीकि,राहुल राणा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,नेत्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp