स्वास्थ्य विभाग की पहल: खिर्सू ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित 106 लोगों की स्क्रीनिंग की गई
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ.शिव मोहन शुक्ला के निर्देशानुसार खिर्शु ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों जोगड़ी,मरखोड़ा,सुमाडी,कठूली,सिंगोरी,चमराड़ा,सौड तल्ला,खण्डाह,कालीगढ़ डूंगरीपंत में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया जिन जगहों पर भारी बारिश से सम्पर्क मार्ग टूट गए है या बारिश के चलते गाँव से लोगों को स्वास्थ्य उपचार के लिए अस्पताल आने में कठिनाइयां आ रही है उन सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य शिविर लगाकर आमजन को सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।इसी क्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.जिशान मलिक के नेतृत्व में ब्लॉक खिर्सू के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों/आयुष्मान आरोग्य मंदिर में टीम गठित कर स्वास्थ्य शिविर लगाकर आम जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई जिसमें ब्लॉक की प्रत्येक चिकित्सा इकाई के समीप आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया टीम में चिकित्सा अधिकारी,नर्सिंग अधिकारी सीएचओ,एएनएम व आशा कार्यकर्ता शामिल रहे। आज ब्लॉक में 106 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा शिविर एक दो सप्ताह तक आयोजित किए जाते रहेंगे।
Spread the love