Spread the love

गढ़वाल विवि में चार प्रोफेसर पदोन्नति होकर बने सीनियर प्रोफेसर

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की कार्य परिषद (ईसी) की बैठक सोमवार को गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही पूर्व में हुए विद्या परिषद,वित्त समिति की बैठकों में लिए गये निर्णयों को सम्पुष्टि की गई है।बैठक में रसायन विज्ञान विभाग और भूगर्व विज्ञान विभाग के एक और राजनीति विज्ञान विभाग के दो प्रोफेसरों को सीनियर प्रोफेसर बनाने का अनुमोदन प्राप्त हुआ हैं। गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी डाॅ.संजय ध्यानी ने बताया कि रसायन विज्ञान विभाग से प्रो.डीएस नेगी,भूगर्व विज्ञान विभाग से प्रो.एससी नैनवाल और राजनीति विज्ञान विभाग से प्रो.एम.एम सेमवाल और प्रो.हिमांशु बौडाई को सीनियर प्रोफेसर बनने का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। बताया कि 40 असिस्टेंट प्रोफेसरों को पदोन्नति मिली है। 13 असिस्टेंट प्रोफेसरों का लेवल 11 से बढ़कर 12 और 27 असिस्टेंट प्रोफेसरों का लेवल 10 से बढ़कर 11 करने का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। बताया कि बैठक में 90 प्रोविजनल पीरियड में लगे शिक्षकों का भी स्थायीकरण करने का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। जबकि दो साल के प्रोविजनल पीरियड के बाद 4 सहायक कुलसचिव,1 प्रोग्रामर,2 लाइब्रेरियन,1 डिप्टी लाइब्रेरियन और 1 सहायक खेल निदेशक के पद पर स्थायीकरण का अनुमोदन प्राप्त हुआ है।बताया कि नान टीचिंग पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। जबकि विभागों में रिक्त पदों को भरने को लेकर भी अनुमोदन प्राप्त हुआ है। बैठक में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो.राकेश ढोड़ी सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp