नशामुक्त भारत अभियान के तहत महिला थाना श्रीनगर पुलिस ने टैक्सी यूनियन चालकों के साथ ली नशा मुक्ति की शपथ
प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी पुलिस द्वारा स्कूल,कॉलेज,विश्वविद्यालय एवं सार्वजनिक संस्थानों में मादक पदार्थों एवं साइबर अपराधों से जागरूकता के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान चालाने के क्रम में आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को महिला थाना श्रीनगर,सीआईयू श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा श्रीकोट/श्रीनगर टैक्सी यूनियन में वाहन चालकों,आमजन को यातायात के नियमों व नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक कर नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गयी साथ ही कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम द्वारा पौड़ी के स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक,इंस्टाग्राम,ट्विटर,व्हाट्सएप आदि) से जुड़े अपराधों,साइबर अपराधों एवं उनके नए तरीकों के बारे में, बच्चों से सम्बन्धित अपराधों एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई ।
