हरिद्वार में जिलाधिकारी ने रिबन काटकर किया टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वावधान एवं उत्तराखण्ड टेबल टेनिस संघ तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय,हरिद्वार द्वारा 17 एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं तथा महिला एवं पुरुषों की ओपन राज्य स्तरीय आमंत्रण टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20 अगस्त 2025 से योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद,हरिद्वार में किया गयाजिसका शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रिबन काट किया गया . प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य के 09 जनपदों की टीमे प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से 102 बालक एवं 85 खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा,अध्यक्ष,नगर पालिका परिसर,शिवालिक नगर हरिद्वार,चेतन गुरूंग,उपाध्यक्ष भारतीय टेबल टेनिस संघ,प्रिंस विपिन,पूर्व प्रशिक्षक,भारतीय खेल प्राधिकरण,शबाली गुरुंग,जिला क्रीड़ा अधिकारी,हरिद्वार एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में सतीश चन्द्र भट्ट,नितिन गुसाई भूपेन्द्र उप्रेती,हरि प्रसाद सिमल्टी निखिल एवं महंति एस.के.निर्णायक रहे। प्रतियोगिता का समापन दिनांक 22 अगस्त 2025 को किया जायेगा। आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को खेले गये लीग मैचों के परिणाम निम्न प्रकार रहें।पुरूष वर्ग टीम इवेंट में देहरादून ने पौड़ी को 3-0 से पराजित किया।महिला वर्ग टीम इवेंट में देहरादून ने पिथौरागढ़ को 3-0 से पराजित किया।19 वर्षीय महिला वर्ग में टिहरी ने अल्मोड़ा को 3-1 से पराजित किया।19 वर्षीय पुरूष वर्ग में देहरादून ने हरिद्वार को 3-0 से पराजित किया।17 वर्षीय महिला वर्ग में टिहरी ने अल्मोड़ा को 3-0 से पराजित किया।17 वर्षीय पुरुष वर्ग में नैनीताल ने पौड़ी को 3-0 से पराजित किया।
Spread the love