Spread the love

मुख्यमंत्री का आश्वासन: पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी दिवंगत जीतेन्द्र नेगी के परिजनों से मुलाकात कर मामले में अभी तक की गयी कार्रवाई की जानकारी दी और परिवार को प्रशासन द्वारा उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी के फोन से दिवंगत जीतेन्द्र नेगी के पिता सतीश चंद्र से वार्ता कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस स्थिति में पूरा उत्तराखंड उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा।ज्ञात हो कि मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp