बमणगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन
प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखण्ड जखोली की ग्राम बमणगांव में चल रह श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य पंडित दीपक ममगांई ने कहा है कि श्रीमद्भागवत कथा करने व सुनने दोनों से कई पीढ़ियों का उद्घार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं भक्तों को श्रीकृष्ण की लीलाओं की अमृत वर्षा का रसपान कराया। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच बीच में सुंदर-भजन की प्रस्तुति दी गई। श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथा वाचक व्यास आचार्य पंडित दीपक ममगांई द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की गणेश वंदना विधि विधान से शुभारंभ कर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए,जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गई और कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हमसे प्रेम क्यों किया। गोपी उद्धव संवाद,श्रीकृष्ण एवं रुकमणी विवाह उत्सव पर मनोहर कथा प्रस्तुत की गई। देवी भागवत कथा व्यास आचार्य गणेश भट्ट ने भक्तों को देवी भागवत कथा का रसपान कराया। इस अवसर पर शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने आयोजक मण्डल व ग्रामीणों का धन्यवाद देते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा करने से समस्त क्षेत्र में समृद्धि के साथ साथ खुशहाली का वातावरण बनता है। इस अवसर पर गौरवशाली सैनिक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता प्रभु दयाल सिंह भंडारी,बीरेंद्र सिंह राणा,गिरीश ममगांई,दीपक भट्ट,आयोजक उर्मिलेश भट्ट,शांति भट्ट, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सत्य प्रसाद भट्ट सहित सैकड़ों लोगमौजूद थे।
Spread the love