Spread the love

हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने की बैठक दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी के हितों में लिए गए निर्णय पर सरकार का आभार जताया साथ ही समाज कल्याण विभाग को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बस्तियों में बहुद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश दिए।राज्यमंत्री मकवाना ने रविवार को हरिद्वार में राज्य अतिथि गृह डामकोठी में प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की।उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं सफाई कर्मचारियों के उत्थान के कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।मैन्युअल स्कैवेंजर्स के पुनर्वास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सब्सिडी युक्त लोन की योजना समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित हैं।हाल ही में निकायों में मृतक आश्रित के 859 पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं।निकायों में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों के वेतन में सर्वाधिक बढ़ोत्तरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ही की गई है।राज्यमंत्री मकवाना ने सरकार से आउटसोर्स एवं ठेकेदारी के माध्यम से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी,पीएफ,ईएसआई जैसे मिलने वाले लाभ सुनिश्चित करने की मांग की।मकवाना ने श्रमिक संगठनों के अनुरोध पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को वाल्मिकी समाज की बस्तियों में बहुद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश दिए जिससे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।बैठक में एसडीएम हरिद्वार जितेन्द्र कुमार,सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल,उत्तराखंड बहुद्देशीय वित्त विकास निगम के सहायक प्रबंधक सुनील कुमार,सहायक प्रबंधक समाज कल्याण संदीप चौधरी,अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी विशाल बिड़ला,संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील राजौर,अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तेश्वर,प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र श्रमिक,राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी,मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनिका क्षेत्री उपाध्यक्ष विक्रम टांक,आत्माराम बेनीवाल,स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ संबद्ध बीएमएस प्रवीण तेश्वर,टीकू राम,पूर्व पार्षद प्रिंस लोहाट,मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed