श्रीनगर में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का होगा भव्य स्वागत समारोह
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 24 अगस्त विकासखंड स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले श्रीनगर विधानसभा के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में श्रीनगर गढ़वाल में एक भव्य स्वागत समारोह 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों,ब्लॉक प्रमुखों एवं जिला पंचायत सदस्यों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया जाएगा।इस गरिमामय आयोजन में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक,सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है।समारोह का उद्देश्य नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक समर्थन प्रदान करना,उनके योगदान को सम्मान देना तथा आगामी विकास कार्यों में सामूहिक सहयोग को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं,स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का माहौल देखा जा रहा है। यह आयोजन न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देगा,बल्कि जनप्रतिनिधियों और आमजन के बीच संवाद की एक सशक्त कड़ी भी स्थापित करेगा गणेश भट्ट,जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा,पौड़ी गढ़वाल।
Spread the love