Spread the love

रोटरी क्लब श्रीनगर के तत्वावधान में स्व.मंगला देवी सुंद्रियाल स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में सेंट थैरेसस स्कूल बना चैंपियन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर। रोटरी क्लब श्रीनगर के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय मंगला देवी सुंद्रियाल स्मृति विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ।तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 260 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया।ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब सेंट थैरेसस स्कूल,श्रीनगर ने जीता। सेंट थॉमस स्कूल,पौड़ी उपविजेता रहा जबकि रेनबो पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। समापन अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशू अग्रवाल,सचिव रो संजय रावत,कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष कोठियाल,रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन वीरदेव सुंद्रियाल,रोटेरियन एस.पी. घिल्डियाल,रोटेरियन राकेश आहूजा,रोटेरियन केबी थपलियाल,रोटेरियन खिलेंद्र चौधरी,रोटेरियन प्रो.मोनिका गुप्ता,रोटेरियन ओपी गोदियाल,रोटेरियन केके गुप्ता,रोटेरियन आशीष सुंद्रियाल,रोटेरियन भानु प्रताप सिंह पंवार एवं रोटेरियन सीताराम बहुगुणा सहित राजनेता लखपत भंडारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp