श्रीनगर के प्राचीन गणेश मंदिर में भागीरथी कला संगम ने चलाया सफाई अभियान मंदिर को बनाया स्वच्छ
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने रविवार को श्रीनगर के प्राचीन गणेश मंदिर में सफाई अभियान चलाया। आगामी 27 अगस्त से 6 सितंबर तक मंदिर में श्री गणेश पुराण एवं श्री मत्स्य पुराण व्यास आचार्य मधुसूदन घिन्डियाल जी के सान्निध्य में आयोजित किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए यह अभियान आयोजित किया गया।अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने मंदिर प्रांगण एवं परिसर के चारों ओर व्यापक सफाई की। एकत्रित कूड़े को नजदीकी कूड़ेदान में डाला गया।इस अवसर पर संस्था के निदेशक मदन गड़ोई ने श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिर परिसर के आसपास गंदगी न फैलाएं,क्योंकि यह हमारी आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने मंदिर समिति से भी आग्रह किया कि हर मंदिर के बाहर कूड़ेदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालु स्वच्छता बनाए रख सकें। सफाई अभियान में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल,उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल,सचिव पदमेंद्र रावत,रमेश चंद्र थपलियाल,दीनबंधु चौहान,हरेंद्र तोमर,भगवती प्रसाद पुरी,दिनेश उनियाल,किशोरी नौटियाल,रवि पुरी,संजय कोठारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Spread the love