Spread the love

थराली आपदा पीड़ितों का हाल जानने पहुँचे सांसद व प्रभारी मंत्री

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज गढवाल सांसद अनिल बलूनी एवं प्रभारी मंत्री डॉ.धन सिंह रावत थराली क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुँचे।उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से भेंट कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।इस दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार भी उपस्थित रहे,जो आपदा घटित होने के क्षण से ही लगातार प्रभावित क्षेत्रों में डटे हुए हैं और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए स्वयं मोर्चे पर सक्रिय हैं।आपदा की इस घड़ी में डीएम व एसपीक्षकी निरंतर उपस्थिति प्रभावित जनता के लिए हौसला बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp