प्रधानाचार्य पद पर शत् प्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया बीईओ कार्यालय में धरना।
प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय शिक्षक संघ जखोली ब्लाक ईकाई ने प्रधानाचार्य पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति,स्थानांतरण सहित अन्य लम्बित मांगों को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जखोली में धरना देकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान शिक्षकों ने बीईओ के माध्यम से शिक्षा निदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया है। इस अवसर पर धरना की अध्यक्षता करते हुए संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल ने कहा है कि प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती न केवल शिक्षकों के हितों के खिलाफ है अपितु विभागीय परम्परा को भी आघात पहुंचाती है। उन्होंने सरकार से शीघ्र ही शिक्षकों की जायज मांगों को हल करने की मांग की है। धरने में ब्लाक मंत्री महावीर कोठियाल ने कहा है कि सरकार ने यदि शिक्षकों की लम्बित मांगों को शीघ्र हल नहीं किया तो संघ को मजबूरन आंदोलन तेज करना पड़ेगा। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डा.जगदम्बा चमोली ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की धूरी है,इसलिए शिक्षक हितों की समस्याओं का त्वरित समाधान शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़ा है।धरने को बीरेंद्र सिंह नेगी,चन्द्रदीप बिष्ट,आशीष शुक्ला सहित कई शिक्षकों ने सम्बोधित किया है। धरने को सम्बोधित करते हुए राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक रौथाण ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने शीघ्र ही शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं किया तो संघ प्रांतीय नेतृत्व के साथ मिलकर आंदोलन को उग्र रूप देगा। उन्होंने शिक्षकों से बुधवार को सीईओ कार्यालय में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।इस अवसर पर धरने में गजेन्द्र प्रसाद चन्द्रवाल,आर आर बहुगुणा,बिमला राणा,सरिता कपरवाण,भगवती प्रसाद भट्ट सहित कई शिक्षक शामिल थे। धरने का संचालन शिक्षक भगवती प्रसाद भट्ट ने किया है।
Spread the love