Spread the love

बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025 को भव्य बनाने को लेकर श्रीनगर में हुई बैठक

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।नगर निगम सभागार में बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025 के सफल आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं निगम पार्षदों के साथ विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मेले को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों से सुझाव लिए गए। नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा है,इसलिए इसे भव्य रूप देने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने की। इस दौरान सह नगर आयुक्त रविराज बंगारी,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार,खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत,बेस अस्पताल श्रीकोट के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.राकेश रावत,उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के सीएमएस विमल गुसाईं,लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हर्षवर्धन मैठाणी,विद्युत विभाग के सहायक अभियंता यतेंद्र कुमार,शिक्षा विभाग से रोहित देवराड़ी व मुकेश काला,जल निगम से मनोज कुमार,कोतवाली श्रीनगर से मुकेश गैरोला समेत निगम के पार्षद व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp