Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली के धारकोट सिलगढ़ क्षेत्र में हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित मून लाइट जूनियर हाईस्कूल में क्षेत्र के नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को अभिभावकों एवं शिक्षकों की बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति उनके सर्वांगीण विकास एवं भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद विद्यालय के प्रबंधक नागेन्द्र पंवार ने बताया है कि शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा की गयी और इस अवसर पर अभिभावकों ने अपने विचार सुझाव एवं अपेक्षाएँ व्यक्त की जिनका विद्यालय प्रशासन ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया। हंस कल्चरल सेंटर द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों का चयन किया गया है जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं उत्कृष्ट शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि संस्था न केवल ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य कर रही है बल्कि क्षेत्र में पलायन को रोकने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कहा कि हंस कल्चरल सेंटर द्वारा सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक ध्यानी व प्रबंधक नागेंद्र सिंह पंवार ने विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश कुमार की किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp