Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में महिला सुरक्षा और जनजागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार और एएनटीएफ टीम द्वारा ट्रू फ्रेंड्स चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में विशेष जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाओं की उपस्थिति में छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। महिला उपनिरीक्षक सुमन लता और महिला कांस्टेबल विद्या मेहता ने छात्राओं को मानव तस्करी वेश्यावृत्ति भिक्षावृत्ति महिला अपराध पॉक्सो एक्ट और यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई तथा आपातकालीन सहायता और हेल्पलाइन नंबर डायल 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में विस्तार से बताया गया। जनजागरूकता के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp