प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा गैर जमानती वारंट की तामील के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 अप्रैल 2026 को थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम ने एक महिला वारंटी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला रेखा रावत पत्नी राकेश रावत निवासी वार्ड 11 ढालवाला थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है जिनकी उम्र 45 वर्ष है। महिला के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने अभियुक्ता को उसके निवास स्थान ढालवाला से गिरफ्तार किया। टिहरी पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अपराधियों को किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी ढालवाला हेड कांस्टेबल प्रवीन नेगी तथा महिला कांस्टेबल अक्ष सैनी शामिल रहे।
Spread the love