नशा मुक्ति अभियान के तहत बिड़ला परिसर में मिनी मैराथन एवं क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। समाज कल्याण विभाग पौड़ी एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बिड़ला परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत मिनी मैराथन एवं क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की मेयर आरती भंडारी ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में युवाओं,छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने “नशा छोड़ो,जीवन संवारो” का संदेश दिया। दौड़ के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने कहा कि खेल और दौड़ जैसी गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के रिक्रूटमेंट सेल के विभागाध्यक्ष प्रो.एम.एस.पंवार,स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रो.जे.पी.मेहता,उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.विमल गुसाईं,समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह,एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट विकास सिंह,जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल,विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ.मुकुल पंत,हैप्रेक डायरेक्टर विजयकांत पुरोहित,नोडल अधिकारी मोहित बिष्ट,समाज कल्याण सहायक अधिकारी विनोद सेमवाल सहित समाज कल्याण विभाग और विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वच्छ श्रीनगर मुहिम के तहत निगम ने पार्षदों को कूड़ेदान वितरित किए
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम कार्यालय में स्वच्छ श्रीनगर अभियान के तहत सोर्स सेग्रीगेशन को बढ़ावा देने के लिए वार्ड पार्षदों को कूड़ेदान वितरित किए गए। मेयर आरती भंडारी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड संख्या 02 के पार्षद विजय चमोली,वार्ड संख्या 03 की पार्षद ऊषा रावत,वार्ड संख्या 06 की पार्षद भावना चौहान,वार्ड संख्या 07 की पार्षद गुड्डी गैरोला और वार्ड संख्या 08 की पार्षद मीना देवी को कूड़ेदान प्रदान किए गए।इस अवसर पर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार भी उपस्थित रहे। पार्षदों के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में घर-घर गीले और सूखे कचरे के निस्तारण के लिए कूड़ेदान वितरित किए जाएंगे। मेयर आरती भंडारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके निगम के पर्यावरण मित्रों को दें और कूड़ा खुले में न फेंकें।उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
नगर निगम ने एनएच नालों की समस्या पर अधिशासी अभियंता से की वार्ता
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम कार्यालय में मेयर आरती भंडारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान से निगम क्षेत्र में एनएच की नालियों के पानी से आवासीय भवनों व विभिन्न मोहल्लों में हो रहे जलभराव की समस्या पर वार्ता की। मेयर ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि निगम क्षेत्र में स्थित एनएच के नालों की मरम्मत तत्काल करवाई जाए,ताकि जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके।
श्रीनगर गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव पर श्री मत्स्य पुराण कथा और शोभायात्रा का भव्य आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आध्यात्मिक,धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर में गणेश जन्मोत्सव का पावन पर्व इस वर्ष भी परंपरा और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नगर के प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री मत्स्य महापुराण एवं गणेश पुराण का मूल पाठ,कलश यात्रा और शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया।आयोजन का शुभारंभ 27 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे कलश यात्रा से हुआ। इसके उपरांत प्रतिदिन सायं 3:30 बजे से 6:30 बजे तक आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल के मुखारविंद से श्री मत्स्य पुराण कथा प्रवचन हो रहे हैं, जो 6 सितंबर तक चलेंगे। कथा श्रवण के लिए नगर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं और पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।गणेश पुराण और मत्स्य पुराण दोनों ही धर्म,आस्था और जीवन मर्यादा के संदेशों से परिपूर्ण हैं। मान्यता है कि मत्स्य अवतार की कथा हमें यह सीख देती है कि जब भी सृष्टि संकट में होती है,तब भगवान स्वयं अवतार धारण कर उसकी रक्षा करते हैं। कथा का श्रवण करने से पाप नष्ट होते हैं, पुण्य की वृद्धि होती है और जीवन में शांति एवं समृद्धि आती है।इस अवसर पर गणेश मंदिर समिति एवं नगरवासी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। शोभायात्रा के दिन नगर की गलियां “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोषों से गूंज उठीं और लोक संस्कृति की झलक ने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया।मेयर आरती भंडारी ने गणेश मंदिर पहुंचकर कथा श्रवण किया और आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भक्तजनों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करें और गणेशोत्सव के पुण्य अवसर का लाभ उठाएं।इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद ऊषा रावत,भावना चौहान,मीना देवी,विजय चमोली सहित लखपत भंडारी,प्रभात पांडे,रामकृष्ण पांडे,दिनेश असवाल,सुरेंद्र सिंह चौहान,प्रवीण अग्रवाल,रामलाल बंसल,बाजारवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Spread the love
नशा मुक्ति अभियान के तहत बिड़ला परिसर में मिनी मैराथन एवं क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। समाज कल्याण विभाग पौड़ी एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बिड़ला परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत मिनी मैराथन एवं क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की मेयर आरती भंडारी ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में युवाओं,छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने “नशा छोड़ो,जीवन संवारो” का संदेश दिया। दौड़ के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने कहा कि खेल और दौड़ जैसी गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के रिक्रूटमेंट सेल के विभागाध्यक्ष प्रो.एम.एस.पंवार,स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रो.जे.पी.मेहता,उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.विमल गुसाईं,समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह,एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट विकास सिंह,जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल,विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ.मुकुल पंत,हैप्रेक डायरेक्टर विजयकांत पुरोहित,नोडल अधिकारी मोहित बिष्ट,समाज कल्याण सहायक अधिकारी विनोद सेमवाल सहित समाज कल्याण विभाग और विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। स्वच्छ श्रीनगर मुहिम के तहत निगम ने पार्षदों को कूड़ेदान वितरित किए
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम कार्यालय में स्वच्छ श्रीनगर अभियान के तहत सोर्स सेग्रीगेशन को बढ़ावा देने के लिए वार्ड पार्षदों को कूड़ेदान वितरित किए गए। मेयर आरती भंडारी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड संख्या 02 के पार्षद विजय चमोली,वार्ड संख्या 03 की पार्षद ऊषा रावत,वार्ड संख्या 06 की पार्षद भावना चौहान,वार्ड संख्या 07 की पार्षद गुड्डी गैरोला और वार्ड संख्या 08 की पार्षद मीना देवी को कूड़ेदान प्रदान किए गए।इस अवसर पर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार भी उपस्थित रहे। पार्षदों के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में घर-घर गीले और सूखे कचरे के निस्तारण के लिए कूड़ेदान वितरित किए जाएंगे। मेयर आरती भंडारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके निगम के पर्यावरण मित्रों को दें और कूड़ा खुले में न फेंकें।उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। नगर निगम ने एनएच नालों की समस्या पर अधिशासी अभियंता से की वार्ता
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम कार्यालय में मेयर आरती भंडारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान से निगम क्षेत्र में एनएच की नालियों के पानी से आवासीय भवनों व विभिन्न मोहल्लों में हो रहे जलभराव की समस्या पर वार्ता की। मेयर ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि निगम क्षेत्र में स्थित एनएच के नालों की मरम्मत तत्काल करवाई जाए,ताकि जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके। श्रीनगर गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव पर श्री मत्स्य पुराण कथा और शोभायात्रा का भव्य आयोजन