Spread the love

गणेश चतुर्थी पर रेनबो पब्लिक स्कूल में बच्चों को देव स्वरूप मानकर किया गया पूजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रेनबो पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों को देवता और देवियों के स्वरूप के रूप में मानकर उनकी सेवा और सम्मान किया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की मासूमियत और पवित्रता वास्तव में दिव्य स्वरूप की झलक देती है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बहुत कम संस्थान ऐसे होते हैं जिन्हें प्रतिदिन बच्चों की सेवा और शिक्षा के माध्यम से देव और देवियों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गणेश चतुर्थी से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार ने इसे अपने लिए गर्व और सौभाग्य का विषय बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी के कल्याण और समृद्धि की मंगलकामनाएं की गईं।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल,शिक्षकगण,अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp