Spread the love

श्रीनगर पेयजल संकट से जूझ रहा शहर मेयर आरती भंडारी ने टैंकरों से पहुँचाई राहत

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था गंभीर संकट में पड़ गई है।लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण मुख्य जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई,जिससे बीते कई दिनों से नागरिकों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे हालात में नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी राहत बनकर सामने आईं। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के सभी जल टैंकरों को तुरंत सक्रिय कर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचाया जाए। निगम की टीम लगातार वार्डों और बस्तियों में दिन-रात मेहनत कर टैंकरों से पानी उपलब्ध करा रही है।इसी क्रम में अलकनंदा विहार,कंसमर्दनी मार्ग,गणेश बाजार और पीएनबी मोहल्ले में भी निगम के टैंकरों द्वारा जल आपूर्ति की गई। नागरिकों ने इस व्यवस्था को बड़ी राहत बताया।मेयर भंडारी स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं और लोगों से संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि किसी भी मोहल्ले में पानी की कमी न हो। उन्होंने कहा कि “जल आपूर्ति पूर्ण बहाली तक नगर निगम लगातार हर घर तक पानी पहुँचाने का प्रयास करता रहेगा।उधर,जल संस्थान क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत और पुराने पंपों को दुरुस्त करने में जुटा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नियमित जल आपूर्ति पुनः सुचारु हो जाएगी।नगरवासियों ने मेयर और नगर निगम की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में निगम ने तत्परता का परिचय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp