Spread the love

मां धारी देवी मंदिर में दर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की बैठक आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भी किया निरीक्षण

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।मां धारी देवी मंदिर में दर्शन करने के उपरांत उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मंदिर समिति के पुजारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और आपदा सचिव सुमन से दूरभाष पर वार्ता कर मंदिर समिति,पुजारियों एवं आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों के साथ शीघ्र ही संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।मां धारी देवी मंदिर के समीप बने पुल की सुरक्षा को लेकर भी मंत्री ने विशेष पहल की। उन्होंने सिंचाई विभाग को पुल के किनारे सुरक्षा दीवार का आकलन तैयार करने के निर्देश दिए,ताकि भविष्य में पुल को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे और श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।उन्होंने एजेंसी मोहल्ला,अलकेश्वर घाट सहित अन्य प्रभावित स्थलों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। मंत्री ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण श्रीनगर में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी,जिसे उनके निर्देशों पर शीघ्र ही पूर्ण रूप से बहाल किया जा रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी,जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष बासुदेव कंडारी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण,मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर,पंकज रावत,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पौड़ी गढ़वाल गणेश भट्ट ने बताया कि मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp