Spread the love

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर मंडल के अंतर्गत आदिति पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ अपना कार्य करता है। यदि पार्टी को विजय मिलती है तो कार्यकर्ता सबका साथ,सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर समाजहित में कार्य करते हैं। वहीं यदि किसी कारणवश हार का सामना करना पड़ता है तो भाजपा कार्यकर्ता उसे सहर्ष स्वीकार कर और अधिक मजबूती से संगठन के साथ खड़ा होता है। यही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान और ताकत है। पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाएं।उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही सबसे बड़ा आधार है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी को नई ऊँचाइयाँ मिलती हैं। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद देवेंद्र मणि मिश्रा ने नगर निगम की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह प्रस्तावित था,किंतु प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए यह सम्मान कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि डॉ.धन सिंह रावत के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।बैठक में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत,हयात सिंह झिंकवाण,गिरीश पैन्यूली,जितेन्द्र धिरवांण,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता बूढ़ाकोटी,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नगर निगम के भाजपा पार्षद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp