Spread the love

गढ़वाल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन गुरु दक्षता कार्यक्रम शुरू 15 राज्यों से 64 संकाय सदस्य होंगे प्रतिभागी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 2 सितम्बर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर की ओर से एक माह का ऑनलाइन गुरु दक्षता कार्यक्रम मंगलवार को प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रो.राम लखन सिंह,अध्यक्ष राज्य पर्यावरण मूल्यांकन समिति-2,उत्तर प्रदेश शासन एवं पूर्व कुलपति नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,झारखंड ने किया।उद्घाटन सत्र में प्रो.सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सच्ची भावना भारतीयकरण में निहित है। इसे गुरु–शिष्य संबंधों को मजबूत बनाने,अकादमिक और उद्योग सहयोग बढ़ाने तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्र विविधता के समावेश के माध्यम से ही साकार किया जा सकता है।इस अवसर पर मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक डॉ.राहुल कुँवर सिंह ने बताया कि गुरु दक्षता कार्यक्रम का उद्देश्य नवनियुक्त शिक्षकों को भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली की गहन समझ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में संवैधानिक मूल्यों,पर्यावरण चेतना,व्यक्तिगत एवं भावनात्मक विकास,अनुसंधान व व्यावसायिक उन्नति,शिक्षण शास्त्र,मूल्यांकन तकनीक और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष बल दिया जाता है।उन्होंने जानकारी दी कि इस बार आयोजित कार्यक्रम में 15 राज्यों के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों से आए कुल 64 संकाय सदस्य भाग ले रहे हैं,जिन्हें एक माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक डॉ.सोमेश थपलियाल ने किया,जबकि अतिथियों का परिचय सहायक निदेशक डॉ.अमर जीत सिंह ने प्रस्तुत किया।समापन पर कार्यक्रम कार्यकारी डॉ.कविता भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp