Spread the love

शिक्षक दिवस पर एनआईटी उत्तराखंड में ज्ञान आधारित दृष्टिकोण पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।एनआईटी उत्तराखंड के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग ने स्प्रिंगर,सिंगापुर के सहयोग से शिक्षक दिवस पर वीएलएसआई और आरएफ डिजाइन में ज्ञान आधारित दृष्टिकोण केदार-2025 पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई,जिसके बाद प्रो.एन.एस.पंवार एचएनबीजीयू,श्रीनगर और प्रो.एम.एम.शर्मा एमएनआईटी,जयपुर को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी हरि मौल आज़ाद,डॉ.धर्मेंद्र त्रिपाठी,प्रो.विमल शर्मा और प्रो.विवेक श्रीवास्तव का भी सम्मान किया गया। डॉ.विवेक कुमार ऑर्गेनाइजिंग चेयर ने सम्मेलन का परिचय प्रस्तुत किया,तत्पश्चात डॉ.हरिहरन मुथुसामी,डॉ.जयवर्धन और डॉ.रोहित कुमार ने विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराया,जबकि डॉ.हिमेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मुख्य अतिथि एवं संरक्षक प्रो.के.के.शुक्ला,निदेशक,एनआईटी उत्तराखंड ने अपने उद्घाटन संबोधन में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की उपलब्धियों पर विभागाध्यक्ष डॉ.सिवा कुमार तडेपल्ली को बधाई दी। सम्मेलन,जो मूलतःऑफ़लाइन मोड में आयोजित होना था,उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया गया है,जिससे विश्वभर के शोधार्थी और प्रतिभागी सहज रूप से इसमें सम्मिलित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp