Spread the love

कोटद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही से 3 शातिर चोरों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 3 सितंबर 2025 को शशि मोहन कंस्ट्रक्शन कम्पनी के साइट इंजीनियर द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा किशनपुरी कलालघाटी स्थित उनकी construction साइट से सरिया एवं सैटरिंग चोरी कर ली गई है।इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर गहन जांच करते हुए त्वरित सुरागसी व पतारसी प्रारंभ की। निरंतर प्रयासों और कुशल कार्यवाही के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों-सुजल,मनीष एवं अमित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त गण।सुजल,निवासी झण्डीचौड पूर्वी कलालघाटी कोत.कोटद्वार,मनीष निवासी जशोधरपुर कलालघाटी कोटद्वार,अमित निवासी झण्डीचौड पूर्वी कलालघाटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp