Spread the love

फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार: चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई तपोवन से देवेंद्र लाल को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस को एक और सफलता मिली है।न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट से संबंधित वारंटी/अभियुक्त देवेन्द्र लाल पुत्र सुरेन्द्र लाल निवासी तपोवन,ज्योतिर्मठ को दिनांक 5 सितंबर 2025 को तपोवन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp