Spread the love

पौड़ी पुलिस ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे में दबोचा

प्रदीप कुमार
कोटद्वार/पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल।कोटद्वार निवासी वादी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री को नजीबाबाद निवासी नाजिम द्वारा कई दिनों से पीछा किया जा रहा था साथ ही बताया गया कि दिनांक 5 सितंबर 2025 को जब परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे तथा उनकी नाबालिक पुत्री अकेली थी,तो उक्त अभियुक्त नाजिम उनके घर पहुँचा और उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत कर बलात्कार करने का प्रयास भी किया। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास एवं छेड़खानी से संबंधित होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए कुशल पतारसी-सुरागरसी व प्रयासों से उक्त घटनाक्रम में महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन किया गया जिसमें आरोपों की पुष्टि की गई जिसके परिणामस्वरूप उक्त अभियोग में संलिप्त नाजिम को जशोधर कलाल घाटी से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्ताशुदा अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त।नाजिम पुत्र गुलाम नवी निवासी-जलालाबाद नजीबाबाद,हाल पता-कोटद्वाऱ जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp