विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र बजीरा ओर जखोली का निरीक्षण
प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने जखोली विकासखंड के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया व क्षतिग्रस्त ममणी जखोली मोटर मार्ग पर बजीरा के ऊपर से जैमर तौक में हो रहे भूस्खलन से पचास परिवारों के भवनों को हो रहे खतरा से बचाव के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र आंकलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विधायक चौधरी ने क्षेत्र में आपदा से प्रभावित हुए परिवारों को उचित मुआवजा देने के निर्देश भी दिए।विदित हो क्षेत्र में विगत दिनों हुई तेज वर्षा के चलते जखोली मुख्यालय में हुए भूस्खलन से टेण्डवाल निवासी सरिता देवी धर्मपत्नी जसपाल लाल के मकान के पीछे भूस्खलन होने से दर्दनाक मौत हो गयी थी,वहीं ब्लाक मुख्यालय समेत कई गांवों में आवासीय भवनों,कृषि भूमि एवं फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। घटना की सूचना मिलने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने तहसील प्रशासन को त्वरित कार्रवाई कर आपदा से सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने एवं मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व टीम को प्रभावित गांवों में कृषि भूमि एवं फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए।वहीं लोनिवि एवं पीएमजीएसवाई को शीघ्र बंद सड़कों को खोलने के साथ ही ठीक करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि भगत सिंह पुण्डीर,भाजपा मण्डल अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भंडारी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष व जिलामंत्री धूम सिंह राणा,पूर्व प्रधान जखोली विजेंद्र सिंह मेवाड़,प्रधान बजीरा विजया देवी,क्षेपंस सरोजनी देवी,भरत सिंह चौहान,महावीर सिंह राणा,क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा प्रतिनिधि अनिल नेगी,शूरवीर रावत,संजयपाल नेगी,सत्ये सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
