अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस: सिविल जज कु.अलका की अध्यक्षता में गुरुकुल स्कूल भक्तियाना में पुस्तक वितरण सहित विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 8 सितम्बर 2025 को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर जिला पौड़ी गढ़वाल की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर स्थान गुरुकुल स्कूल भक्तियाना श्रीनगर मैं एक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। उक्त विधिक शिविर के दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन कुमारी अलका द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में एक बच्चा एक किताब अभियान के तहत बच्चों द्वारा पुस्तक वितरित कराई गई, एवं न्याय एवं शिक्षा को मौलिक अधिकारों के रूप में महत्व दिए जाने तथा शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु जानकारी दी गई इस अवसर पर सिविल जज [जूनियर डिवीजन] कुमारी अलका ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हमें शिक्षा और ज्ञान की महता का संदेश देता है, इस वर्ष की थीम एक बच्चा एक पुस्तक विशेष रूप से महत्वपूर्ण है इसका संदेश यह है कि हर बच्चे के पास काम से कम एक पुस्तक अवश्य होनी चाहिए पुस्तक केवल ज्ञान का साधन नहीं बल्कि अच्छे संस्कार सोचने की शक्ति और सपनों को साकार करने का मार्ग भी दिखाती है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें अपने समाज में शिक्षा का प्रसार करना है और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा बिना किताब व शिक्षा के ना रह जाए इस अवसर पर प्रधानाचार्य शालिनी चंदोला पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी देवी,प्रियंका रॉय,मानव बिष्ट उपस्थित रहे।
Spread the love