श्रीनगर गढ़वाल में आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोतवाली में समन्वय गोष्ठी का आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 11 सितम्बर को आगामी छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली श्रीनगर में आज एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने छात्रों से चुनाव के समय शांति,अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्हें यह निर्देश भी दिए गए कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के वाद-विवाद,अशांति,मारपीट,सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसी गतिविधियों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी नियमों व आदेशों का पूर्ण रूप से पालन करें। अधिकारियों ने छात्रों को यह भी प्रेरित किया कि जिम्मेदार नागरिकता का परिचय देकर लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न होना न केवल छात्रों के भविष्य के लिए आवश्यक है,बल्कि यह लोकतंत्र की सुदृढ़ता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी दर्शाता है।इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार,नायब तहसीलदार दीपक भण्डारी,प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी,उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला,मीडिया प्रतिनिधि और छात्रसंघ के छात्र उपस्थित रहे।
Spread the love