Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली के नेतृत्व में 26/27 जून की रात पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू उर्फ टुटन पुत्र कमल निवासी झुग्गी-झोपड़ी दीनदयाल पार्किंग के निकट रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार शामिल है जिसके कब्जे से 36 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई। प्रदीप उर्फ दीपा पुत्र राजाराम निवासी कुंज गली खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार के कब्जे से 58 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद की गई। अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र निवासी इंदिरा बस्ती औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार के कब्जे से 23 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड की अवैध देशी शराब मिली। वहीं अमन पुत्र रामदास निवासी शिवनगर रानी गली भूपतवाला हरिद्वार के कब्जे से 23 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट हेड कांस्टेबल संजयपाल कांस्टेबल पवनीश कवि तथा कांस्टेबल श्रीकांत ग्वाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp