हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। शनिवार को सीनेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एच.सी.नेनवाल ने बताया कि नामांकन 18 सितंबर से प्रारंभ होगा और 19 सितंबर दोपहर 2 बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। नामांकन जांच 20 सितंबर को होगी और प्रत्याशियों के नाम 21 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं मतदान 27 सितंबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संपन्न होंगे और चुनाव परिणाम उसी दिन मतगणना पूर्ण होने के बाद घोषित किए जाएंगे। निर्वाचित पदाधिकारी 28 सितंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। विश्वविद्यालय में ये चुनाव अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सह सचिव,कोषाध्यक्ष,कार्यकारिणी सदस्य और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों के लिए संपन्न किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव समिति के सभी सदस्यों की भूमिका और लिंगदोह नियम के तहत चुनाव संपन्न करवाने की बात कही। इस अवसर पर चुनाव समिति के सभी सदस्यों के साथ छात्र सलाहकार प्रो.एम.एम.सेमवाल,संकायाध्यक्ष प्रो.मोहन पंवार,मुख्य नियंता प्रो.एस.सी.सती,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुंसाई,प्रो.आर.सी.डंगवाल,प्रो.एम.सी.सती,प्रो.भारती चौहान,प्रो.मधूसदन सती,डॉ.जे.पी.मेहता,डॉ.ममता आर्य और डॉ.मनीषा निगम आदि मौजूद थे।
Spread the love