पौड़ी पुलिस ने वृद्धा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
पैठाणी-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 1 सितंबर 2025 को वादिनी बिमला देवी,निवासी कर्णप्रयाग,चमोली द्वारा थाना पैठाणी में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी वृद्ध माताजी समोद्रा देवी (उम्र-85 वर्ष),निवासी ग्राम कण्डारस्यूँ,पैठाणी के साथ ग्राम टीला निवासी बादल द्वारा बर्बरता,मारपीट,गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दी गई।उक्त घटना के संदर्भ में त्वरित कार्यवाही कर थाना पैठाणी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।वृद्ध महिला के साथ हुई इस मारपीट की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध तुरंत वैधान कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा सुरागसी-पतारसी व जांच-पड़ताल उक्त प्रकरण में वृद्ध महिला के साथ ही गई बर्बरता व मारपीट करने की पुष्टि की गई साथ ही अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी की गई।अभियुक्त बादल सिंह,जो घटना के पश्चात से ही फरार चल रहा था तथा जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14 सितंबर 2025 को क्लेमेनटाउन,देहरादून स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।आज गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
बादल सिंह उम्र-24 वर्ष पुत्र स्व.धर्मेन्द्र सिंह,निवासी-ग्राम टीला पैठाणी जनपद पौडी गढ़वाल।
Spread the love