Spread the love

थलीसैंण के स्यूसाल गांव में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया चिकित्सा शिविर 30 लोगों की जांच और पेयजल स्रोतों के नमूने लिए गए

प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ.शिव मोहन शुक्ला के निर्देशन में ग्राम स्यूसाल ब्लॉक थलीसैंण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया गया कि स्यूनसाल के ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कि गांव के चार बच्चों में पीलिया तथा टाइफाइड जैसे लक्षण होने की संभावना बताई गई थी इसके उपरांत बच्चों की पीलिया तथा स्क्रब टायफस रेपिड टेस्ट व डेंगू की जांच की गई जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए शिविर में 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई ग्रामीणों के सीरम सैंपल भी पीलिया की जांच के साथ ही गांव के पेयजल स्रोतों तथा टैंक दोनों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए ग्राम प्रधान द्वारा गांव में शिविर लगाए जाने हेतु विभागीय टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान चिकित्साअधिकारी डॉ.रवि सैनी,एपिडेमियोलॉजिस्ट,माइक्रोबायोलॉजिस्ट को एएनएम तथा एल.टी.ग्राम प्रधान गोपाल सिंह भीम सिंह व अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp