पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 चालकों के वाहन सीज डीएल निरस्त ओवर स्पीड पर 16 चालकों का चालान
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 23 अप्रैल 2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14,(लक्ष्मणझूला-5, कोटद्वार-4,श्रीनगर-3,व यातायात कोटद्वार-2,) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये चेकिंग अभियान में ओवर स्पीड करने पर लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा कुल 16 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
