Spread the love

पौड़ी पुलिस ने घर से लापता दो नाबालिग बच्चों को ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 23 अप्रैल 2025 की रात्रि को कोतवाली श्रीनगर पर स्थानीय निवासी श्रीनगर द्वारा सूचना दी गई की दो नाबालिग बच्चे अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। उक्त सूचना पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चों की तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित कर रवाना किया गया साथ ही सीमावर्ती जनपदों को भी इस सम्बन्ध में सूचना प्रेषित कर गुमशुदा ऩाबालिग बच्चों की तलाश अपने क्षेत्र में भी करने के लिए कहा गया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों बच्चों के फोटो,हुलिया तथा मोबाइल की लोकेशन को ट्रेंस करने पर बच्चों की लोकेशन ऋषिकेश के पास आई जिस पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत थाना ऋषिकेश व हरिद्वार पुलिस को उस सम्बन्ध में सूचित किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप उक्त दोनों नाबालिग बच्चों को ऋषिकेश बस अड्डा के पास से बरामद कर लिया गया। जिस पर कोतवाली श्रीनगर से उपनिरीक्षक निरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम को ऋषिकेश भेजा गया जिसके पश्चात उक्त दोनों बच्चों को सकुशल श्रीनगर लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।बच्चों के परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही को देखते हुए पुलिस टीम का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp