Spread the love

चारधाम यात्रा से पहले व्यापारियों संग बैठक स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर आने वाले यात्रियों,पर्यटकों एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने एवं सुरक्षित खाद्य व ग्रीन यात्रा के अंतर्गत स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर आगामी यात्रा में प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई,खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं गुणवत्ता आदि को लेकर निर्देशित किया गया है।अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र के व्यापारियों के साथ जनजागरूकता बैठक व कार्यशाला आयोजित की गई।इस दौरान व्यवसायियों को उनके प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से साफ-सफाई सहित खाद्य पदार्थों की स्वच्छता,गुणवत्ता,एक्सपायरी तिथि ध्यान में रखने के साथ ही खाद्य वस्तुओं के क्रय बिल भी आवश्यक रूप से रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp