Spread the love

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी 14 बूथों पर होगा मतदान

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए गुरूवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथों का जायजा लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एच.सी.नैनवाल ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 14 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 300 से अधिक शिक्षक-कर्मचारियों की तैनाती की गई है और प्रत्येक बूथ में पीठासन अधिकारी और उप पीठासीन अधिकारी बूथ की मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगे। चुनाव व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।गुरूवार को पीठासीन अधिकारी व अन्य मतदान कर्मियों को चुनाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी एवं चुनाव समिति के सदस्यों ने सभी मतदान अभिकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया की बारिकियां बताई गई तथा विशेष एहतियात बरतने के लिए निर्देशित किया।वहीं गुरूवार को 5 बजे तक ही छात्रसंघ चुनाव के प्रचार प्रसार की अनुमति थी और मुख्य नियन्ता प्रो.एस.सी.सती ने बताया कि सुरक्षित शान्तिपूर्ण मतदान हेतु बिड़ला परिसर में पूरी तरह बैरिकेटिंग की जाएगी तथा परिसर के भीतर किसी भी तरह की प्रचार सामग्री,टीशर्ट,टोपी आदि वर्जित रहेगी जिसके लिए लगातार छात्र-छात्राओं को सूचित किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि परिचय पत्र बनवाने की अंतिम तिथि 25 सितंबर थी तथा 26 सितंबर को 1:00 बजे तक सभी परिचय पत्र निर्गत कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य छात्र सलाहकार प्रो एम.एम.सेमवाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं मतदान दिवस पर बिना परिचय पत्र के मतदान स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेगें उन्होंने अपील की कि चुनाव में शान्तिपूर्ण तरीके से अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं मतदान कर अपनी सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर प्रो मोहन पंवार,प्रो.आर.सी.डंगवाल,प्रो.राजेन्द्र सिंह नेगी,प्रो.एम.सी.सती,प्रो.दीपक कुमार,प्रो.भारती चौहान, डॉ मधूसूदन सती,डॉ.ममता आर्य,डॉ.आलोक सागर गौतम,डॉ.ब्रिजेश गांगिल,डॉ.जे.पी.मेहता आदि मौजूद रहे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए स्वयंसेवक रहेगें छात्रसंघ चुनाव के मतदान में दिव्यांग मतदाताओं के लिए स्वयंसेवक की तैनाती की गई है।जिसमें एनसीसी के कैड्टस तथा एनएसएस के स्वयंसेवक ऐेसे छात्र-छात्रा को मतदान कक्ष तक ले जाने तथा आवश्यक मद्द करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp